बस्ती, जून 13 -- हर्रैया, हिन्दुस्तान संवाद। पिछले दो दिनों से उर्वरक के लिए वी-पैक्स के चक्कर लगा रहे किसानों ने खाद नहीं मिलने पर सचिव के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। मामला हर्रैया विकास क्षेत्र के वी-पैक्स कुचैला केशवपुर का है, जहां शुक्रवार को उर्वरक लेने पहुंचे किसानों ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। किसान मेहीलाल, कांशीराम, रामगोपाल, रामउजागिर, झिनकू लाल, वृजलाल और दयाशंकर ने आरोप लगाया कि वे पिछले दो दिनों से उर्वरक लेने के लिए समिति का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सचिव श्याम नारायण वर्मा लगातार आज-कल कहकर उन्हें टाल रहे हैं। उनका कहना है कि जब भी सचिव से उर्वरक वितरण के संबंध में संपर्क किया जाता है, वह मीटिंग का हवाला देकर बात टाल देते हैं और समिति से अनुपस्थित रहते हैं। किसानों ने बताया कि उमस भरी गर्मी में उन्हें घंटों इंतजार करन...