समस्तीपुर, दिसम्बर 31 -- हसनपुर। चन्द्रपुर गांव में कृषि विभाग की टीम ने एक उर्वरक दुकान पर छापेमारी कर 72 बोरा खाद जब्त किया है। इस मामले में दुकानदार अनिल कुमार पिता श्याम सुंदर महतो ग्राम चन्द्रपुर पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी हरे राम सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि देवड़ा पंचायत के वार्ड संख्या -01 स्थित चन्द्रपुर गांव में बिना लाइसेंस उर्वरक दुकान का संचालन होता है। जांच टीम को देखते ही दुकानदार फरार हो गया। दुकान की तलाशी के दौरान यूरिया 37 बैग, पोटाश-17 बैग, एनपीके-7 बैग एसएसपी-11 बैग जब्त की गई। अनिल कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वह बिना अनुज्ञप्ति दुकान का संचालन कर रहा था। पदाधिकारी ने कहा कि बिना लाइसेंस उर्वरक की दुकान चलाने वाले पर कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने अनुज्ञप्ति प्राप्...