बांका, अप्रैल 9 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को प्रखंड प्रशासन ने फुल्लीडुमर बाजार स्थित उर्वरक दुकानों की सघन जांच की। इस दौरान बीडीओ अमित प्रताप सिंह एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी रुचि भारती ने संयुक्त रूप से राजा बाबू कृषि सेवा केंद्र और वीणा कृषि केंद्र का निरीक्षण किया।जांच के क्रम में अधिकारियों ने दुकानों में उपलब्ध उर्वरक की मात्रा का पॉश मशीन के माध्यम से मिलान किया। साथ ही स्टॉक पंजी एवं बिक्री पंजी की भी बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दोनों दुकानों में अभिलेखों और वास्तविक स्टॉक में स्पष्ट असमानता पाई गई। जिससे अनियमितता की पुष्टि हुई। बीडीओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि दुकानों में दर्ज स्टॉक और पॉश मशीन के आंकड़ों में काफी अंतर पाया गया है, जो नियमों के उल्लंघन का संकेत है। उन्हों...