कटिहार, अप्रैल 9 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में उर्वरक की कालाबाजारी और अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिला कृषि विभाग की लगातार निगरानी और औचक निरीक्षण के दौरान चार उर्वरक प्रतिष्ठानों में गंभीर गड़बड़ियां सामने आने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी द्वारा प्राणपुर प्रखंड में दो दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों प्रतिष्ठान बंद पाए गए, जबकि उनके संचालक मौके से फरार मिले। इस वजह से दुकानों में उपलब्ध उर्वरक के वास्तविक भंडार का सत्यापन नहीं हो सका। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए दोनों दुकानों को तत्काल निलंबित कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इधर, मनिहारी प्रखंड में संयुक्त जांच दल द्वारा दो फर्टिलाइजर की दुकानों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.