छपरा, अप्रैल 21 -- फोटो: एकमा में मंगलवार को उर्वरक दुकान में स्टॉक व अभिलेखों की जांच करते अधिकारी। छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। खरीफ मौसम 2026 में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने एकमा प्रखंड में सघन जांच अभियान चलाया। मंगलवार को जिला कृषि पदाधिकारी मधुरेंद्र कुमार सिंह व बीडीओ ने संयुक्त रूप से मे० बिस्कोमान, एकमा तथा मे० रजनीश फर्टिलाइजर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पीओएस मशीन में दर्ज स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया गया। मे० रजनीश फर्टिलाइजर के गोदाम में उर्वरक का रख-रखाव संतोषजनक नहीं पाया गया। अव्यवस्थित भंडारण के कारण स्टॉक का पूरा मिलान नहीं हो सका। इस पर संबंधित विक्रेता से कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रशासन ने बताया कि उर्वरक की जमाखोरी, कृत्रिम कमी और अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.