देवरिया, जून 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष किसान नेता विनय सिंह सैंथवार एवं भाकियू जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण शाही उर्फ बड़े शाही के नेतृत्व में डीएम से मिलकर जिले के किसानों को डीएपी एवं यूरिया लेने में फॉर्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की। इसमें गरीब, छोटे,मध्यम, बड़े किसान जो बंधक लेकर, बटाई, होंडा लेकर खेती करने वालों को उर्वरक उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा कि नई नीति से फुटकर में लेने वालों को दुकानदार खाद नहीं दे रहे। सरकार की गलत नीतियों से किसान परेशान हैं। जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान मांग की गई कि गन्ने की फसल में यूरिया तथा फास्फेटिक खाद की बहुत बड़ी मांग है एवं आने वाले समय में धान की रोपाई में फास्फेटिक खाद व यूरिया की जरूरत होती ह...