उर्वरक के साथ दूसरे उत्पाद की जबरन टैगिंग पर होगी कार्रवाई
कटिहार, सितम्बर 25 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने और आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए कृषि विभाग ने उर्वरक कंपनियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को संयुक्त कृषि भवन के सभागार में जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार की अध्यक्षता में उर्वरक कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें उर्वरक की उपलब्धता, रैक से उठाव, परिवहन, एफओआर व्यवस्था, फ्रेट और बिक्री व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के प्रमुख मुद्दे बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि रैक प्वाइंट तक उर्वरक पहुंचा देना ही कंपनी की जिम्मेदारी पूरी होना नहीं है। एफओआर (फ्रेट ऑन रोड) व्यवस्था के तहत आवंटित उर्वरक को निर्धारित गंतव्य और अधिकृत थोक व खुदरा विक्रय केंद्र तक पहुंचाना होगा। इसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.