भागलपुर, अप्रैल 14 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के प्रशिक्षण भवन में सोमवार को उर्वरकों का संतुलित उपयोग एवं समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के परियोजना निदेशक प्रेम शंकर प्रसाद, बीएयू सबौर के वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार, कहलगांव अनुमंडल की कृषि पदाधिकारी हेमलता, उप परियोजना निदेशक प्रभात कुमार व विपुल कुमार ने किया। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड में दर्शाए गए सभी पोषक तत्वों की जानकारी रखते हुए किसानों के बीच मिट्टी जांच कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बताया गया कि यह अभियान प्रखंड स्तर पर उर्वरक के संतुलित उपयोग एवं सामेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं पंचायत/ग्राम स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.