हाजीपुर, अप्रैल 7 -- सत्यापन के दौरान 24 दुकानों में मिली अनियमितताएं, 08 रद्द और 05 लाईसेंस निलंबित हाजीपुर। निज संवाददाता जिला प्रशासन जिले में किसानों को उर्वरकों की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उर्वरकों के भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की निगरानी के उद्देश्य से थोक एवं खुदरा उर्वरक प्रतिष्ठानों के गोदामों में भंडारित उर्वरकों की मात्रा का भौतिक सत्यापन कराया रहा है। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश के आलोक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी,हाजीपुर,जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक सह कृषि समन्यवक द्वारा विभिन्न थोक उर्वरक प्रतिष्ठानों के गोदामों का निरीक्षण दैनिक रूप से किया जा रहा है तथा स्टॉक पंजी से मिलान करते हुए उर्वरकों की उपलब्ध मात्रा का भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरा...