उर्वरक की 53 दुकानों पर छापेमारी, एक का लाइसेंस निलंबित
प्रयागराज, अगस्त 7 -- डीएम के निर्देश पर जिले में उर्वरक की कालाबाजारी, ओवररेटिंग और जमाखोरी के खिलाफ शुक्रवार को कई विभागों की संयुक्त टीमों ने निजी और सहकारी उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। 53 दुकानों की जांच की गई। अनियमितता मिलने पर एक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया, जबकि दो विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर, पीओएस मशीन के रिकॉर्ड, भौतिक स्टॉक तथा रेट बोर्ड का सत्यापन किया। साथ ही यह सुनिश्चित कराया गया कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाए और खाद के साथ अन्य उत्पादों की अनिवार्य टैगिंग न की जाए। जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने किसानों की शिकायत पर साधन सहकारी समिति हसनपुर (सैदाबाद) का भी निरीक्षण किया। वहां किसानों को निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.