रामपुर, अप्रैल 27 -- रामपुर। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने हेतु थोक एवं फुटकर विक्रेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि थोक उर्वरक विक्रेता जिले के समस्त विकास खण्डों में फुटकर विक्रेताओं को समान रूप से खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराएंगे, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला कृषि अधिकारी ने चेतावनी दी कि उर्वरकों की ओवररेटिंग, टैगिंग, कालाबाजारी एवं अवैध डायवर्जन करते पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.