संतकबीरनगर, जनवरी 2 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में उर्वरकों की हेराफेरी कर बिक्री करने वाले दुकानदारों पर वर्ष भर चाबुक चलता रहा। जिला कृषि अधिकारी ने चार फर्मों पर एफआईआर दर्ज कराई है। मानक के अनुरूप कार्य नहीं करने पर 44 उर्वरक विक्रेताओं का बिक्री प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिया गया है। 83 दुकानों उर्वरकों का नमूना सील कर जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में जून के महीने से ही उर्वरकों की डिमांड बढ़ने लगी। धान की रोपाई के साथ ही इसकी मांग में तेजी से इजाफा हुआ। खाद की अचानक डिमांड होने पर दुकानदारों ने खाद की काला बाजारी करने से गुरेज नहीं किया। बहती गंगा में हर कोई नहाया, लेकिन जो अधिकारियों के फंदे फंस गए उनके खिलाफ कार्रवाई भी हुई। मेहदावाल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.