अयोध्या, अप्रैल 6 -- अयोध्या, संवाददाता। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता एवं सुचारु वितरण सुनिश्चित कराए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद के सभी उर्वरक विक्रेताओं के स्टॉक की नियमित निगरानी की जाए तथा उपलब्धता की स्थिति की सतत समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को निर्धारित दरों पर ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाए और किसी प्रकार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.