गाजीपुर, मई 15 -- गाजीपुर, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में शुक्रवार को उर्वरक की उपलब्धता व वितरण की समीक्षा विकास भवन स्थित कार्यालय में हुई। जिसमें जिला कृषि अधिकारी, सहायक आयुक्त, सहायक निबन्धक सहकारिता, जिला प्रबन्धक पीसीएफ एवं इफको के एरिया मैनेजर से जानकारी लेते हुए निर्देशित किया। सीडीओ ने कहा कि उर्वरक विक्रेता निम्न निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। इसमें उर्वरक के थोक विक्रेता से फुटकर उर्वरक विक्रेता तक उर्वरकों के एक्नालेजमेंट की व्यवस्था रियल टाइम में की जाय। उर्वरक के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग न की जाये, जिससे किसानों को उर्वरक वितरण के साथ ही साथ डीबीटी प्रणाली के तहत वास्तविक क्रेता का नाम दर्ज हो सके एवं सह मूल्य पर उर्वरक मिल सके। किसानों को उनके जोत बही एवं उनकी आवश्यक्ता के अनुसार फार्मर रजि...