उर्वरक की कालाबाजारी पर कड़ा शिकंजा, ओवररेटिंग पर लाइसेंस होगा रद्द
कटिहार, अगस्त 18 -- कटिहार, वरीय संवाददाता । खरीफ सीजन में किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में प्रखंडों के खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि उर्वरक की बिक्री केवल निर्धारित सरकारी दर (एमआरपी) पर ही करें। अधिक कीमत वसूलने, कालाबाजारी, जमाखोरी, कृत्रिम कमी पैदा करने अथवा किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान का उर्वरक प्राधिकार पत्र (लाइसेंस) रद्द कर दिया जाएगा। बैठक में कहा गया कि किसानों को उर्वरक के साथ किसी अन्य उत्पाद की अनिवार्य टैगिंग या बंडलिंग नहीं की जाएगी। प्रत्येक बिक्री पर किसान को बिल या रसीद देना अनिवार्य होगा तथा बिक्री का पूरा रिकॉर्ड पोर्टल पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.