प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 8 -- प्रतापगढ़। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने कहा है कि जिले में आगामी खरीफ मौसम में किसान उर्वरक की कमी की आशंका से घबराकर अभी से उर्वरक (यूरिया, डीएपी, पोटाश आदि) स्टॉक न करें। प्रशासन की ओर से समय-समय पर पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने की तैयारी की जा चुकी है। उन्होंने उर्वरक विक्रेताओं को सचेत करते हुए कहा कि किसानों को उनकी खतौनी के अनुरूप ही उर्वरक का वितरण करें। बिना खतौनी या कम दस्तावेज पर अधिक उर्वरक देना प्रतिबंधित है। थोक एवं फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरकों का विक्रय निर्धारित दरों पर करने और किसी भी दशा में उर्वरकों के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग न करने का निर्देश दिया है। विक्रेता अपने दुकान पर रेट बोर्ड और स्टॉक बोर्ड अवश्य लगाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.