उर्वरक की ओवररेटिंग और कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई
प्रयागराज, अगस्त 11 -- किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को सीडीओ हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में कृषि अधिकारियों, कंपनियों और थोक विक्रेताओं की बैठक हुई। सीडीओ ने उर्वरक प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण करने और ओवररेटिंग, टैगिंग, जमाखोरी व कालाबाजारी मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। थोक विक्रेताओं को फुटकर विक्रेताओं पर टैगिंग नहीं थोपने की हिदायत दी गई। जिला कृषि अधिकारी केके सिंह समेत विभागीय अधिकारी, कंपनी प्रतिनिधि और विक्रेता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.