गाजीपुर, मई 13 -- गाजीपुर, संवाददाता। विकास भवन स्थित कार्यालय में सीडीओ आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में उर्वरक की उपलब्धता और वितरण की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें उर्वरक की उपलब्धता सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी लिया। सीडीओ ने बताया कि उर्वरक विक्रेता निर्देशों का पालन करें। थोक विक्रेता से फुटकर उर्वरक विक्रेता तक उर्वरकों के उपलब्धता की व्यवस्था रियल टाइम किया जाए। उर्वरक के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग न की जाये, जिससे किसानों को उर्वरक वितरण के साथ ही साथ डीबीटी प्रणाली के तहत वास्तविक क्रेता का नाम दर्ज हो सके। जिससे मूल्य पर किसानों को उर्वरक मिले। गाजीपुर के पांच विकासखंड जमानियां, रेवतीपुर, भदौरा, मुहम्मदाबाद तथा भांवरकोल की सीमाएं बिहार से सटे होने के कारण कालाबाजारी होने की संभावना रहती है। यह भी पढ़ें- उर्वरकों की कालाबाजारी रोक...