उर्वरक अनुज्ञप्ति प्रशिक्षण से कृषि उद्यमियों को मिलेंगे नए अवसर
गुमला, मई 11 -- विशुनपुर, प्रतिनिधि । कृषि विज्ञान केंद्र गुमला द्वारा सोमवार को विकास भारती विशुनपुर परिसर में 15 दिनी समेकित पोषण तत्व प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कृषि उद्यमी, उर्वरक विक्रेता और किसान भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन विकास भारती के मुख्य अतिथि महेंद्र भगत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा स्वास्थ्य संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है। किसानों को वैज्ञानिक तरीके से पोषक तत्व प्रबंधन अपनाना चाहिए,ताकि उत्पादन लागत घटे और फसल उत्पादन बढ़े। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं और कृषि व्यवसायियों के लिए उपयोगी साबित होंगे।कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने प्रतिभागियों को समेकित पोषण तत्व प्रबंधन, मृदा परीक्षण, जैव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.