आरा, अप्रैल 16 -- -जिले के किसान और प्रसार कर्मियों ने भाग लिया आरा, हमारे संवाददाता। खेतों में उर्वरकों के संतुलित प्रयोग और समेकित उर्वरक प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला कृषि सभागार में गुरुवार को आयोजित किया गया। इसमें जिले के किसान व प्रसार कर्मियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, कृषि मंत्रालय के सौजन्य से आत्मा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इसका आयोजन जिला कृषि भवन के सभागार एवं प्रखंड कृषि कार्यालय बड़हरा में किया गया। इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने जिले में मानक से विपरीत उर्वरक, विशेषकर यूरिया एवं डीएपी की खपत पर चिंता व्यक्त की। यह भी पढ़ें- रासायनिक खाद से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम हो रही साथ ही खेतों की मिट्टी जांच के उपरांत ही मानक के अनुर...