हाथरस, अप्रैल 26 -- हाथरस, संवाददात। कृषि विज्ञान केंद्र और भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान रविवार को सासनी ब्लॉक के रुहेरी और रहना गांवों में विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इसके तहत किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। शुभारंभ करते हुए कृषि वैज्ञानिक डॉ. आकांक्षा सिंह ने अंधाधुंध खाद के बजाय मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरक प्रयोग की सलाह दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरपी मिश्रा ने रासायनिक व जैविक खाद के समन्वित उपयोग पर जोर दिया। डॉ. कमलेश ने यूरिया के नुकसान बताकर सूक्ष्म पोषक तत्वों के संतुलन को जरूरी बताया। वैज्ञानिक डॉ. रोहित नलवडे ने किसानों को कृषि में लागत कम करने और मिट्टी को स्वस्थ रखने के लिए उन्नत कृषि प्रणालियों को अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम का आयोजन केवीके प्रभारी डॉ. एसआर सिंह के निर्देश...