कुशीनगर, मई 9 -- कुशीनगर। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने कहा कि भारी वर्षा के बाद गन्ने की टॉप ड्रेसिंग का कार्य शुरू हो चुका है। जिले में सभी प्रकार के उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में जिले के विभिन्न उर्वरक विक्रय केंद्रों पर यूरिया 1,15,765 मीट्रिक टन, डीएपी 7,029 मीट्रिक टन, एनपीके 7,728 मीट्रिक टन तथा एसएसपी 6,568 मीट्रिक टन उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त सात मई को केएफएल कंपनी से 1,072 मीट्रिक टन यूरिया की अतिरिक्त खेप भी प्राप्त हो चुकी है। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि अमोनियम सल्फेट एक त्वरित क्रिया करने वाला जल में घुलनशील उर्वरक है, जो विशेष रूप से क्षारीय और लवणीय मिट्टी के लिए काफी उपयोगी माना जाता है। यह भी पढ़ें- खरीफ सीजन के लिए पर्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.