बागपत, जून 23 -- बागपत। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की ओर से कलक्ट्रेट में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया गया। मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। मांगे न माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष चौधरी सहदेव प्रधान ने कहा किसान विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान है। उनकी मांग है कि अंश निर्धारण के सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण कराए, सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री, डीएपी, यूरिया और अन्य उर्वरकों की उपलब्धता के साथ कालाबाजारी, ओवर रेटिंग और कृत्रिम कमी उत्पन्न करने वालो के विरूद्ध कार्रवाई, नकली कीटनाशक, बीज और उर्वरकों की बिक्री पर रोक, आवारा और निराश्रित पशुओं की समस्या का स्थाई समाधान, गन्ने का ब्याज सहित बकाया भुगतान सहित अन्य मांगों का ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- डीजल, य...