हमीरपुर, अप्रैल 25 -- हमीरपुर। डीएम अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में उर्वरकों की उपलब्धता एवं उनके वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक में 'धरती माता बचाओ' अभियान एवं प्रधानमंत्री प्रणाम योजना के अंतर्गत उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान पर विशेष जोर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी हरिशंकर द्वारा जनपद में वर्तमान उर्वरक उपलब्धता एवं निर्धारित लक्ष्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। साथ ही उन्होंने नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के उपयोग, उनकी उपयोगिता एवं किसानों के लिए उनके लाभों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इसके पश्चात कृषि रक्षा अधिकारी की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध एवं प्रभावी पूर्ति सुनिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.