वाराणसी, जून 3 -- वाराणसी। खेत बचाओ अभियान के तहत बुधवार को ताला ग्रामसभा में कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार सिंह ने किसानों को जरूरी टिप्स दिए। उन्हें रासायनिक उर्वरकों के संतुलित प्रयोग और जैविक खाद के इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया। उन्होंने ढैंचा का बीज वितरित किया। उद्यान वैज्ञानिक डॉ. मनीष पांडेय ने जैविक खेती और डॉ. पूजा सिंह कृषि कार्य में पशुओं का महत्व बताया। भारतीय सब्ज़ी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. टी. चौबे, डॉ. एन. त्रिपाठी, डॉ. श्रेया और टीएसी अनामिका सिंह ने भी विचार व्यक्त किया। इस मौके पर 112 किसान और 23 महिलाएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रसायनिक खाद कम छिड़काव करने की दी गई जानकारी यह भी पढ़ें- किसान परंपरागत खाद का करें उपयोग, बढ़ेगा उत्पादन यह भी पढ़ें- किसानों को मिट्टी की सेहत सुधारन...