पाकुड़, अप्रैल 19 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत में रविवार को मृदा स्वास्थ्य कार्ड आधारित उर्वरकों का संतुलित उपयोग हेतु पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण सह जागरूकता अभियान 2026 का आयोजन किया गया। सहायक तकनीकी प्रबंधक शांतनु कुमार शील ने उपस्थित किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि रासायनिक उर्वरकों यथा यूरिया, डीएपी इत्यादि का अंधाधुंध प्रयोग करने से मिट्टी की उपजाऊ शक्ति कम हो रही है। इसका असर फसलों के उत्पादन पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि फसलों की बुवाई के लिए आवश्यकतानुसार संतुलित नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश जैसे उर्वरकों का प्रयोग करें, संतुलित उर्वरकों के प्रयोग हेतु सभी किसान अपने अपने खेत की मिट्टी का जांच अवश्य करवा लें एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड में अनुशंसित मात्रा के अनुसार ही रासायनिक उर्वरक का प्रयोग करें। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.