चंदौली, मई 5 -- चंदौली, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से मंगलवार को नियामताबाद विकास खंड के धपरी ग्राम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान केवीके वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रघुवंशी ने किसानों को संतुलित उर्वरक प्रयोग के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि बिना मृदा परीक्षण के उर्वरकों का अंधाधुंध उपयोग न केवल उत्पादन लागत बढ़ाता है। बल्कि मिट्टी की उर्वरता पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।इस अवसर पर मृदा विज्ञान डॉ. चंदन सिंह ने मिट्टी की जांच के बारे में प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- संतुलित उर्वरक से समृद्ध होगा खेत और किसान कहा कि नियमित मृदा परीक्षण से खेत की वास्तविक आवश्यकता के अनुसार पोषक तत्वों की पूर्ति की जा सकती है। इससे उत...