बहराइच, फरवरी 2 -- मोतीपुर, संवाददाता। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर उर्रा कस्बे में प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान सभी ने संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। प्रभात फेरी कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई अंबेडकर पार्क पहुंची। जहां भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। संत रविदास अमर रहें और बाबा साहेब अमर रहें के नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने समाज को जाति भेदभाव और असमानता से ऊपर उठकर मानवता और समान अधिकारों का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। कहा कि आंबेडकर जी संविधान के माध्यम से वंचित और शोषित वर्गों को अधिकार और सम्मान दिलाया। सभी ले संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने, आप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.