बेगुसराय, सितम्बर 16 -- गढ़पुरा। बिहार विधान परिषद सचिवालय द्वारा बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तीकरण समिति के छह सदस्यीय स्थाई समिति का राजद नेत्री विधान परिषद सदस्य डा उर्मिला ठाकुर को अध्यक्ष बनायी गई हैं। गढ़़पुरा प्रखंड की बेटी को यह सम्मान मिलने से पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासियों में खुशी देखी जा रही है। डा उर्मिला ठाकुर दुनही गांव की रहने वाली है। इस सम्मान को लेकर राजद के पूर्व मुखिया राम तनिक प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया शम्भू झा आदि ने विधान परिषद सदस्य डा उर्मिला ठाकुर को बहुत सारी शुभकामना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...