सहारनपुर, अक्टूबर 23 -- देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के नाम को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने नार्को टेस्ट के लिए सहमति जता दी है। शुक्रवार को दोनों ने देहरादून में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में अपना पक्ष रखा। कोर्ट इस मामले में 26 अक्तूबर को दोबारा सुनवाई करेगा। सीबीआई ने उर्मिला और राठौड़ को 23 अक्तूबर को कोर्ट में पेश होने का नोटिस दिया था। पूर्व विधायक राठौड़ सुबह पौने 11 बजे कोर्ट पहुंचे और बयान देने के बाद निकल गए। कोर्ट से बाहर मीडिया से बातचीत में राठौड़ ने नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार होने की बात कही। राठौड़ ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका और सीबीआई पर पूरा भरोसा है। वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे। कथित ऑडियो और उर्मिला सनावर के साथ संबंधों को लेकर पूछे ...