बस्ती, मार्च 31 -- बस्ती। उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा हर्षोल्लास के साथ की गई। विद्यालय परिसर में विभिन्न कार्य्रकम बच्चों की ओर से आयोजित की गई। इस दौरान विद्यालय की छात्रा परिधि पांडेय ने बेहतर अंक हासिल कर 'एकेडमिक टॉपर' का खिताब अपने नाम किया। प्रबंधक धीरेन्द्र शुक्ल ने कहा कि यह परिणाम छात्रों के धैर्य, अनुशासन और निरंतर सीखने की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है। वहीं प्रबंध निदेशक विनय शुक्ल ने आधुनिक और डिजिटल शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम के दौरान कक्षावार एवं वर्गवार मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.