उर्दू-हिन्दी ड्रामा के बादशाह आगा हशर कश्मीरी की जयंती मनाई
भागलपुर, अप्रैल 5 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अंजुमन बाग व बहार बरहपुरा, भागलपुर के बैनर तले शनिवार को डॉ. हबीब मुर्शीद खां की अध्यक्षता में उर्दू के मशहूर व मारूफ ड्रामा निगार और शायर आगा हशर कश्मीरी की जयंती मनाई गई। अंजुमन बाग के महासचिव डॉ. परवेज ने कहा कि आगा हशर कश्मीरी ने अपने ड्रामों से विदेशों में भारत का नाम रोशन किया। उनके ड्रामों में गंगा जमुनी तहजीब की झलक मिलती है। उन्होंने नाटक के अलावा नज्मे, फिल्मी नगमें लिखी और फिल्मों में काम भी किया। उन्होंने अपने नटकों में जिंदगी की हकायक, सामाजिक परेशानियों को बहुत बेहतरीन अन्दाज में पेश किया है। मौके पर मो. शादाब आलम, डॉ. नैयर हसन, मो. सहीम उद्दीन, आमीर परवेज आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.