उर्दू स्कूल में चोरी के मामले में दो आरोपियों सहित एक नाबालिग गिरफ्तार
सिमडेगा, जून 24 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। टाउन थाना की पुलिस ने बुधवार को उर्दू स्कूल में हुए चोरी के मामले में दो आरोपियों सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि 20 जून को शहर के उर्दू स्कूल में ताला तोड़कर चोरों के द्वारा स्कूल के सामान, गैस सिलेंडर और पैसे की चोरी की गई थी। सदर थाना में घटना के संबंध में कांड संख्या 86/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की। जांच के क्रम में पुलिस ने उमर फारूक खान और सादिक खान उर्फ साहब खान को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि घटना में दोनों आरोपियों ने अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली। इसके अलावे पुलिस ने एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया है। पुलिस को आरोपियों के पास से चोरी की गई दो टैब, दो बायोमैट्रिक यूनिट, गैस सिलेंडर, 06 हजार रुपए सहित अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.