उर्दू स्कूलों में गुरुवार को हाफ डे करने की मांग
बेगुसराय, अगस्त 9 -- खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। सरकार ने सभी सरकारी विद्यालयों में शनिवार को कार्य अवधि हाफ डे करने का आदेश दिया है। यह आदेश विगत 8 अगस्त से लागू भी हो गया है। परन्तु उर्दू स्कूलों में गुरुवार को हाफ डे करने संबंधी निर्देश नहीं दिया गया है। जिसके कारण उर्दू स्कूल के प्रधानाध्यापकों में ऊहापोह की स्थिति है। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न उर्दू स्कूलों के प्रधानों ने बताया कि उर्दू विद्यालयों में शुक्रवार को छुट्टी रहती है। इसलिए गुरुवार को हाफ डे होना चाहिए। प्रधानाध्यापकों ने बताया कि पूर्व में गुरुवार को हाफ डे होता था। परन्तु शिक्षा विभाग ने जब से सरकारी विद्यालयों में अन्य दिनों की तरह शनिवार को भी कार्य अवधि करने का आदेश दिया तब से उर्दू विद्यालयों में गुरुवार को अन्य दिनों की तरह कार्य अवधि लागू हो गई। इन प्रधानाध्यापकों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.