उर्दू साहित्य के स्तंभ प्रो. अहमद सज्जाद का निधन
रांची, अप्रैल 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। प्रख्यात उर्दू साहित्यकार, आलोचक और रांची विश्वविद्यालय के पूर्व डीन (मानविकी संकाय व उर्दू विभागाध्यक्ष) प्रो. अहमद सज्जाद का रविवार रात बरियातू स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। सोमवार को नमाज-ए-असर के बाद उन्हें बरियातू स्थित पहाड़ी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। रांची विश्वविद्यालय के उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद रिजवान अली ने उनके निधन को शिक्षा और साहित्य जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। प्रो. सज्जाद ने उर्दू आलोचना, शोध और शिक्षण के क्षेत्र में जो योगदान दिया, उसे वैश्विक स्तर पर सराहा जाता था। उनके जाने से भारतीय उपमहाद्वीप के साहित्यिक गलियारे में शोक की लहर है। उनकी विद्वत्ता और शैक्षणिक सेवाओं को सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.