उर्दू विभागाध्यक्ष बने डॉ. संजय कुमार
प्रयागराज, जुलाई 28 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग के अध्यक्ष पद पर डॉ. संजय कुमार की नियुक्ति की गई है। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के अनुमोदन के बाद कुलसचिव प्रो. आशीष खरे ने नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर दिया है। डॉ. संजय कुमार का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। वह कला संकाय की अध्यक्ष प्रो. अनुराधा अग्रवाल से उर्दू विभागाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करेंगे। वहीं, भौतिकी विभाग के प्रो. नीति कांत को अंतरविषयी अध्ययन संस्थान (आईआईडीएस) का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। प्रो. नीति कांत अपने वर्तमान दायित्वों के साथ आईआईडीएस निदेशक का कार्यभार भी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.