इटावा औरैया, अप्रैल 17 -- इटावा। नगर पालिका के उर्दू मोहल्ला वार्ड में सभासद की मृत्यु के बाद खाली सीट पर उप चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। गुरुवार को नामांकन पत्र भरने का अंतिम दिन था। पूर्व सभासद शफीक मस्त खां व शफी अहमद बालक समेत कुल 2 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। मृतक सभासद की पत्नी सादमा अंतिम दिन नामांकन प्रक्रिया में 8 मिनट देरी से पहुंचने से नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर सकी। ऐसे में मैदान में सिर्फ दो ही प्रत्याशी हैं और दोनों ही पूर्व सभासद है। इससे अब उर्दू मोहल्ले का चुनाव रोचक हो गया है। 10 से 16 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 18 अप्रैल, अभ्यर्थन वापसी 20 अप्रैल, प्रतीक आवंटन 21 अप्रैल को होगा। यह भी पढ़ें- भाजपा से सचिन तो सपा से दीप ने की दावेदारी मतदान 5 मई को सुबह 7 बजे से शाम 5...