रामगढ़, जनवरी 25 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा रिवरसाइड स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय सौंदा में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। विद्यालय में सोलर आधारित जलापूर्ति व्यवस्था होने के बावजूद समरसेबल पंप की चोरी के बाद से यह कई वर्षों से बंद पड़ी है। सोलर ऊर्जा से संचालित जलमीनार सेवा नहीं दे रही है, जिससे पूरे विद्यालय में पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। विद्यालय परिसर में लगे दो चापानलों में से एक पूरी तरह खराब हैं, जबकि दूसरे चापानल से आयरन युक्त पानी निकलता है, जिसका उपयोग न तो शिक्षक व छात्र पीने के लिए करते हैं और न ही इससे मध्याह्न भोजन बनाया जा सकता है। ऐसे में प्रतिदिन विद्यालय में बनने वाले मध्याह्न भोजन के लिए बाहर से पानी मंगाना पड़ता है। पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चे अपने घर से पानी लाने को मजबूर हैं। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.