जहानाबाद, मार्च 15 -- कुर्था, एकसंवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उर्दू मध्य विद्यालय पैनाठी में रविवार को पौधारोपण किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय चौधरी ने विद्यालय परिवार के साथ मिलकर परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल विद्यालय परिसर को हरित बनाना था, बल्कि छात्राओं और स्टाफ में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता भी पैदा करना था। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय चौधरी ने कहा कि पौधारोपण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जिस प्रकार से पर्यावरण असंतुलन और प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, ऐसे में अधिक से अधिक वृक्ष लगाना हम सबकी जिम्मेदारी बनती है। विद्यालय ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्राओं को प्रकृति से जोड़ने का कार्य करता रहेगा। प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संर...