रामपुर, मई 3 -- भोट। रविवार को केंद्र सरकार के शिक्षा विभाग के अधीन नेशनल काउंसिल फॉर प्रमोशन आफ उर्दू लैंग्वेज के तत्वावधान में क्षेत्र के किशनपुर पनचक्की गांव स्थित होली चाइल्ड इंटर कॉलेज में जनहित ग्रामीण विकास समीति द्वारा परीक्षा का आयोजन किया गया। कालेज व परीक्षा इंचार्ज रूबी बी ने बताया कि रविवार को कालेज में आयोजित उर्दू डिप्लोमा परीक्षा में 79 छात्र-छात्राओें ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...