भागलपुर, अगस्त 23 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में इंटर स्तरीय उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल, असानंदपुर में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के साथ-साथ बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर, भागलपुर की केंद्र प्रशासक मोना कुमारी, डीएचईडब्ल्यू के फाइनेंशियल लिटरेसी स्पेशलिस्ट अभिषेक सुमन, लेखा सहायक पवन शर्मा, विद्यालय की प्रधानाचार्य जीनत परवीन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। सत्र में माहवारी के दौरान स्वच्छता, सैनिटरी पैड के उचित उपयोग एवं निस्तारण तथा पोषण संबंधी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : बाल विवाह, दहेज एवं लैंग...