उर्दू अदब के अमर शायर कैफी आजमी की मनायी गई 24वीं पुण्यतिथि
आजमगढ़, मई 11 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उर्दू अदब के अमर शायर स्वर्गीय कैफी आजमी की 24वीं पुण्यतिथि रविवार को फतेह मंजिल मिजवा में मनायी गई। मिजवा वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित स्मृति कार्यक्रम में लोगों ने कैफी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।डारीडीह एवं मिजवा के ग्राम प्रधान राहुल, मिजवा वेलफेयर सोसाइटी बोर्ड के मेंबर संयोगिता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुरजीत कौर, वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक सलीम खान एवं उपप्रबंधक मनोज कुमार प्रजापति ने अपने विचारों के माध्यम से कैफी के व्यक्तित्व, साहित्य और सामाजिक योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब जितेंद्र पांडेय ने कैफी से जुड़ी व्यक्तिगत स्मृतियां और उनके जीवन दृष्टिकोण को साझा किया। यह भी पढ़ें- कैफी सिर्फ किताबों में नहीं धरातल पर दिखते हैं उनके संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.