संतकबीरनगर, अप्रैल 27 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शहर का गंदा पानी अब सीधे तौर पर नदी में नहीं मिलाया जाएगा। जल्द ही एसटीपी का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जमीन का चयन लगभग पूरी हो चुकी है। उर्दहवां में जमीन की तलाश पूरी हो चुकी है। जल्द ही इसके लिए प्रोजेक्ट तैयार कर वित्तीय मंजूरी के लिए शासन में भेज दिया जएगा।एनजीटी के सख्त रुख को देखते हुए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना किया जाना है। इसके लिए जमीन का नहीं मिल पाना बड़ी बाधा बनी रही। जमीन की तलाश लंबे समय से चल रही है। ईओ नगरपालिका और प्रशासन ने आमी नदी के निकट उर्दहवा गांव में एसटीपी के लिए जमीन की तलशा की है। जमीन की तलाश पूरी हो चुकी है। कुछ प्रशासनिक कार्रवाईयां पूरी होनी बाकी हैं। प्रशासन की मंजूरी मिलते ही इस पर अंतिम अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया जाएगा।...