जामताड़ा, अप्रैल 17 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि।बिजली विभाग में कार्यरत ऊर्जा मित्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। ऊर्जा मित्रों के बीच बढ़ती समस्याओं को लेकर चिंता गहराती जा रही है। ऊर्जा मित्रों का कहना है कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल पाता। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। साथ ही वर्तमान महंगाई के दौर में उनका मानदेय काफी कम है, जो उनके जीवनयापन के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर लागू होने के बाद उनकी नौकरी पर संकट मंडराने लगा है। जिससे भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना बनी हुई है। यह भी पढ़ें- पोस्टपेड मीटर प्रणाली पुन: लागू करने की मांग कर्मियों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें पीएफ, बीमा जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं...