हल्द्वानी, फरवरी 12 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। ऊर्जा निगम की लापरवाही ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। घरों में मीटर की रीडिंग लेने के बाद माइनस और कम धनराशि के बिल उपभोक्ताओं को दिए गए हैं। वहीं बिल जमा करने के लिए काउंटर पर जाने के बाद विभागीय कार्मिक ज्यादा धनराशि होने की जानकारी दे रहे हैं। इससे अब बिल सही कराने के लिए कार्यालय के चक्कर लगाना मजबूरी बन गया है। ऊर्जा निगम मीटर रीडिंग के बाद मौके पर ही स्पॉट मशीन से उपभोक्ताओं को बिल देता है। फरवरी में लोगों को विभाग से माइनस और कम धनराशि के बिल दिए गए हैं। रानीबाग निवासी पूरन सिंह को 226 रुपये माइनस का बिल मिला। इसे लेकर जब वह विभाग के काउंटर पर गए तो बताया गया कि उन्हें 242 रुपये का बिल जमा करना है। शीशमहल निवासी पुष्पा पांडे को विभागीय कर्मियों ने 324 रुपये का बिल सौंपा। इसे जम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.