देवघर, अप्रैल 29 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। उर्जा चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल जसीडीह के सहायक विद्युत अभियंता डेविड कुमार हांसदा के आवेदन पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में उर्जा चोरी रोकने के लिए नियमित जांच-पड़ताल की जा रही थी। इसी दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी के क्रम में चार उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि ये लोग बिना वैध कनेक्शन के बिजली का उपभोग कर रहे थे। सहायक विद्युत अभियंता ने कहा है कि ऊर्जा चोरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे भी ऐसे अभियान जारी रखते हुए की जाएगी। यह भी पढ़ें- बिजली चोरी के आरोप में चार पर प्राथमिकी दर्ज यह भी पढ़ें- अवैध तरीके से बिजली चोरी को लेकर पांच पर प्...