लखीसराय, फरवरी 24 -- कजरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत उरैन पंचायत में पेयजल संकट दिन-प्रतिदिन गंभीर रूप लेता जा रहा है। पंचायत के 12 अलग-अलग वार्डों में लगे चापाकल खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी के लिए लोगों को दूर-दराज के स्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं और बच्चों को सुबह-शाम पानी ढोने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थिति तब और चिंताजनक हो गई है जब प्राथमिक विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन और महादेव स्थान जैसे सार्वजनिक स्थलों पर लगे चापाकल भी खराब हैं। विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है, वहीं स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों और कर्मियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्राम कचहरी उरैन की सरपंच सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.