देहरादून, अप्रैल 6 -- उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) में तैनात प्रोजेक्ट अफसर राजेश्वरी उम्र 34 वर्ष ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनके पति पीयूष सिंह आरबीआई में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। मामले में राजेश्वरी की बहन की तहरीर पर बसंत विहार थाना पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ बसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे दंपति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद पति पीयूष नहाने चला गया। इसी बीच राजेश्वरी ने रसोई में जाकर एक दरवाजा बंद किया और पंखे के कुंडे में दुपट्टे का फंदा बनाया और फांसी पर झूल गई। पति जब नहाकर लौटा तो पत्नी को फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए। वह आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.