देहरादून, अप्रैल 7 -- उरेडा की प्रोजेक्ट अफसर राजेश्वरी की आत्महत्या में आरोपी पति पीयूष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दहेज हतया की धारा में बसंत विहार थाना पुलिस ने भारतीय रिजर्व बैंक में क्लर्क के पद पर कार्यरत पीयूष को गिरफ्तार किया है। रविवार सुबह आशीर्वाद एन्क्लेव, बसंत विहार निवासी राजेश्वरी का शव उनके घर की रसोई में फंदे से लटकता मिला था। घटना के बाद राजेश्वरी की बड़ी बहन शकुंतला निवासी आईडीपीएल, ऋषिकेश ने बसंत विहार थाने में दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कराया। आरोप है कि पीयूष और उसके परिवार वाले राजेश्वरी को शादी के बाद से ही लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। जेवर छीनने और तलाक का दबाव बनाने आदि से तंग राजेश्वरी ने फांसी लगाई। एसओ बसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि शकुंतला की तहरीर के आधार पर दर्ज दहेज हत्या क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.