उरूगुट्टू में अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता संपन्न
रांची, मार्च 31 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। श्री महावीर मंडल उरूगुट्टू ने रामनवमी पर उरूगुट्टू बाजारटांड़ में अस्त्र शस्त्र प्रतियोगिता सह मेला का आयोजन मंगलवार को किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, जिप सदस्य सुषमा देवी, आजसू के कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी ने किया। मौके पर पूर्व सांसद ने कहा कि रामनवमी हमें असत्य पर सत्य के विजय का संदेश देता है। कार्यक्रम में बुढ़मू, खलारी, रामगढ़, हजारीबाग, चान्हो, लातेहार और चतरा समेत अन्य जगहों के 75 अखाड़ेधारियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अखाड़ेधारियों ने एक से एक करतब दिखाये। मौके पर श्री महावीर मंडल टेंडर रातू प्रथम, फ्रेंड्स क्लब जगरनाथपुर द्वितीय व सरना टोली पुंदाग तृतीय स्थान पर रहे। बाकी सभी अखाड़ों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.